jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,,

करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुरक्षा का भी संकल्प, यातायात पुलिस ने महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट देकर दिया जागरूकता का संदेश

हरदा। करवा चौथ पर जहां सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं हरदा यातायात पुलिस ने इस पर्व को सड़क सुरक्षा से जोड़कर एक अनूठी पहल की। यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक वर्षा गौर के नेतृत्व में चलाए गए इस जागरूकता अभियान में पत्नियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और उनके हाथों से ही पतियों को हेलमेट पहनवाकर सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर जा रहे दंपत्तियों को रोककर महिलाओं को हेलमेट दिए गए। इसके बाद पत्नियों ने अपने पतियों को हेलमेट पहनाया और भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने का वचन लिया।

व्रत के साथ पति की सुरक्षा का भी संकल्प

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ना है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। ऐसे में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प उनके सुरक्षित जीवन के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का संदेश देता है।

- Install Android App -

यातायात प्रभारी वर्षा गौर ने कहा कि करवा चौथ केवल पति की लंबी उम्र की कामना का पर्व ही नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। पत्नियां अपने पतियों से यह वचन लें कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएंगे। पति को सुरक्षित जीवन का उपहार देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उन्हें बिना हेलमेट वाहन न चलाने दें। उन्होंने महिलाओं से स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करने और परिवार को जागरूक करने की अपील की।

सहयोग से आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी शालिनी परस्ते, यातायात प्रभारी वर्षा गौर एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया।

अभियान में सुरजीत बजाज ऑटोमोबाइल्स एवं श्री हरिकृष्णा मोटर्स का सहयोग रहा।

करवा चौथ पर दिया गया यह संदेश अपने आप में खास रहा—पति की लंबी उम्र के लिए व्रत के साथ सड़क पर सुरक्षित रहने का वचन भी जरूरी है।