jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

सीएम हेल्पलाइन के रिकॉर्ड में शिकायतकर्ता से संपर्क करने का उल्लेख, लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया

हंडिया। ग्राम पंचायत बेसवा के ग्राम चौकी में नहर की साफ-सफाई नहीं होने का मामला सामने आया है। नहर में गंदगी और कचरा जमा होने की समस्या को लेकर ग्रामीण विष्णु गुर्जर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। अब शिकायत के निराकरण की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीएम हेल्पलाइन के रिकॉर्ड के अनुसार, शिकायत क्रमांक 41248814 दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जल संसाधन विभाग के नाम दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम चौकी में नहर की साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी और कचरे की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित विभाग से जांच कर नहर की सफाई कराने की मांग की है।

रिकॉर्ड में संपर्क का उल्लेख, शिकायतकर्ता ने किया इनकार

- Install Android App -

शिकायत की स्थिति में 27 अक्टूबर 2026 को दर्ज जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से संपर्क किए जाने और शिकायत को निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी के पास भेजे जाने का उल्लेख है। लेकिन शिकायतकर्ता विष्णु गुर्जर का कहना है कि उनसे किसी भी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया।

ऐसे में सीएम हेल्पलाइन के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी और शिकायतकर्ता के कथन में अंतर सामने आया है। सवाल यह है कि जब शिकायतकर्ता के अनुसार उनसे संपर्क ही नहीं किया गया, तो रिकॉर्ड में संपर्क किए जाने की जानकारी किस आधार पर दर्ज की गई? इसकी वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग ही स्पष्ट कर सकता है।

शिकायत दर्ज होने के बाद भी सफाई का इंतजार

शिकायतकर्ता ने नहर की सफाई की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया है। अब देखना यह है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके की स्थिति की जांच करते हैं या नहीं। साथ ही, शिकायतकर्ता से संपर्क किए जाने संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि शिकायत का सही तरीके से निराकरण हो सके।

ग्रामीणों की समस्या का समाधान केवल शिकायत को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक भेजने से नहीं, बल्कि मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने से होगा। अब संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।