jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

पहले प्रेमी को नंगा करके पीटा, अब प्रेमिका की बीच सड़क पर चाचा ने की पिटाई 

युवती के चाचा ने बीच बाजार में भतीजी को मारे चांटे, बाल खींचकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे लोग

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में प्रेम-प्रसंग में नाबालिग युवक को नंगा करके पीटने के मामले में एक और वीडियो वायरल हुआ है। दूसरा वीडियो युवक की प्रेमिका की बताई जा रही है। वीडियो में बाइक पर बैठा युवक बीच बाजार में युवती को चांटे मार रहा है। साथ ही बाल खींचकर पीटते हुए दिख रहा है। वहीं बीच बाजार में युवती की हो रही पिटाई के बावजूद कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। सभी बीच बाजार में बस मूतदर्शक बनकर युवती की पिटाई होते देखते रहे। दरअसल पिटाई कर रहा युवक लकड़ी का चाचा बताया जा रहा है। युवती की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना का यह दूसरा वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शहर में सनसनी फैल गई तथा पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए किशोरी से भी बातचीत की है। पुलिस वीडियो की जांच के साथ मामले की जांच में जुट गई है।

रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बीच बाजार में युवती के साथ मारपीट कर रहा है।इसके बाद मामले पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले एक किशोर को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना उस से जुड़ी हुई है। पुलिस की माने तो अवयस्क प्रेमी जोड़ा रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उन्हें देख लिया। बीच बाजार ही किशोरी के चाचा ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में एकांत में ले जाकर नाबालिग लड़के की भी पिटाई की थी। युवक को नंगा करके पीटने का वीडियो 2 दिन पहले ही वायरल हुआ था। आज उसी घटना से जुड़ा हुआ दूसरा वीडियो वायरल हुआ है।

बता दें कि दो दिन पहले रीवा में युवक को नंगा करके पीटने और मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवक को तालिबानी राज की तरह सजा दी जा रही थी। वीडियो जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का बताया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद ली थी। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

- Install Android App -

एक सप्ताह पहले की घटना

घटना 1 सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। जब अवयस्क प्रेमी जोड़ा रास्ते से कहीं जा रहा था तभी किशोरी के परिजनों ने उन्हें देख लिया। परिजनों ने पहले तो दे दना दन किशोरी की पिटाई की।इसके बाद युवती के परिजन युवक को पकड़कर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र लेकर गए। वहां युवक को पहले को जमकर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई की। इसके बाद उसे नंगे अवस्था में ही मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया।

चाचा ने भतीजी को ताबड़तोड़ कई चांटे मारे

वहीं मामले का दूसरा वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो में लड़की का चाचा लकड़ी की बीच बाजार पिटाई कर रहा है। बाल खींचते थप्पड़ मारते हुए उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठने के लिए कह रहा है। चाचा अपनी भतीजी को बीच सड़क पर ताबड़तोड़ कई झापड़ लगा दिए। वहीं बीच बाजार में उमड़ी भीड़ युवती की पिटाई का बस तमाशा देखते रहे। कोई भी मामले में बीच-बचाव करने नहीं आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।