jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम, जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली से जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली और कर्नाटक की राजधानी बेेंगलुरु में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई थी।

- Install Android App -

बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कुछ आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। इन आतंकियों की संख्या 5 से 6 बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं। इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं बुधवार को भी महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस से सम्बंध रखने और आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे 9 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से केमिकल पाउडर, एसिड पाउडर , धारदार हथियार ,हार्ड ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त हुए हैं।