गहरी नींद में सो रहे अपने पति का नाराज पत्नी ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर रस्सी से गला घोंटकर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था, इसकी वजह से बहुत परेशान रहती थी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। मारपीट से नाराज महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद उसे रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की पूरी वारदात बेटी ने देख लिया था। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
हत्या की खौफनाक वारदात पिथौरागढ़ के कोटली पट्टी दिंगास गांव की है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात 35 वर्षीय सुनीता देवी ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। इसके बाद उसका पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
महिला ने हत्या की वजह मारपीट बताया है। कहा कि उसका पति जितेंद्र राम उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इसकी वजह से बहुत परेशान रहती थी। वहीं जब वह सो रहा था तो पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद वह तड़पने लगा तो उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।