jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

पति का फूटा गुस्सा बॉयफ्रेंड की बाहों में पत्नी को देख, जमकर की धुनाई, फिर जो किया जानकार हो जायेंगे हैरान

माशूका का पति एक बारात में जाने का कहकर घर से निकला था

मकड़ाई समाचार ग्वालियर/भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में पति की गैरमौजूदगी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड की शामत आ गई। प्रेमिका का पति बारात में गया तो उसने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। थोड़ी देर बाद जैसे ही पति लौटा तो बवाल मच गया। घर में घुसते ही पति ने पहले तो पत्नी के बॉयफ्रेंड की जमकर सुताई की और उसके बाद 70 हजार रुपये भी वसूल किए। पति ने बॉयफ्रेंड के माफीनामे का वीडियो भी बना लिया। माशूका के घर पिटाई का शिकार बॉयफ्रेंड थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिंड जिले में प्यार में पिटाई और वसूली का सनसनी खेज मामला सुर्खियों में बना हुआ है। पिपाहाडी निवासी रवि गुर्जर का भिंड की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता के साथ लव अफेयर चल रहा था। पति की गैर मौजूदगी में इनकी मुलाकात होती थी। बीती 9 फरवरी को माशूका का पति एक बारात में जाने का कहकर घर से निकल गया। मौका देख महिला ने रात में बॉयफ्रेंड रवि को अपने घर पर बुला लिया। लेकिन रात में ही महिला का पति अचानक घर लौट आया। घर में घुसते ही पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड की बाहों में देखा तो उसका खून खौल उठा।

- Install Android App -

पीटने के बाद मांगे रुपये

पति ने पत्नी के प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। जी भरकर पीटने के बाद पति ने प्रेमी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी। जब रवि ने माफी मांगी, तो पति ने रुपए मांग लिए। उसने अपना एटीएम कार्ड प्रेमिका के पति को दे दिया। माशूका के पति ने अपने दोस्त को भेजकर एटीएम से 70 हजार रुपए निकलवा लिए। रुपए निकालने के बाद शख्स ने प्रेमी को इस घटना का जिक्र न करने की धमकी देकर छोड़ दिया।

बॉयफ्रेंड ने पुलिस में की शिकायत

माशूका के घर पिटने और 70 हजार गवाने के बाद रवि कोतवाली थाने पहुंचा, उसने शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उसने अपनी माशूका, उसके पति और दोस्तों के खिलाफ मारपीट करने और रुपए लूटने का आरोप लगाया है। शिकायती आवेदन में रवि ने बताया कि आरोपियों ने उसका माफीनामा का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।