jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

आज 12 जुलाई 2026, रविवार – भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS

राजनीति और सरकार

1. मल्लिकार्जुन खड़गे पर आरोप : कर्नाटक विधानसभा सचिवालय में शिकायत दर्ज। आरोप है कि राज्यसभा चुनाव के हलफनामे में 36.86 करोड़ की सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट संपत्ति का खुलासा नहीं किया। खड़गे ने कहा फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे।

2. कांग्रेस का विरोध : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

3. पश्चिम बंगाल : CID टीम भड़काऊ भाषण केस में अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पहुंची। ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज।

4. हरियाणा : पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का BJP पर हमला। कहा 12 साल में 5.5 लाख करोड़ का कर्ज, 90% ब्याज में जा रहा।

विदेश नीति और रक्षा

5. होर्मुज हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत : ओमान के पास ‘एमटी सेटेबेलो’ जहाज पर हमले में 3 भारतीयों के शव मिले। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की।

6. MEA ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया : ओमान में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के खिलाफ विरोध जताया।

7. सेना में नियुक्ति : ले. जनरल राजीव घई नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट के मिलिट्री एडवाइजर नियुक्त।

8. जम्मू-कश्मीर : पुंछ में LoC के पास एक्सीडेंटल धमाके में सेना के 2 जवान घायल।

अर्थव्यवस्था और बिजनेस

9. RBI का बड़ा एक्शन : 135 NBFC का रजिस्ट्रेशन रद्द। सबसे ज्यादा मामले बंगाल में।

10. बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1695 अंक उछलकर 75,528 पर, निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,623 पर बंद। रुपया 76 पैसे मजबूत, 1 डॉलर = 94.95 रुपये।

- Install Android App -

11. पेट्रोल-डीजल पर रोक : सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को पंप से सीधे खरीद पर 90 दिन की रोक लगाई।

12. महंगाई : मई में खुदरा महंगाई दर 0.45% बढ़कर 3.93% रही, अप्रैल में 3.48% थी।

राज्य और मौसम

13. दिल्ली : मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव। मिडिल ईस्ट में हालात सुधरने के बाद WFH खत्म।

14. महाराष्ट्र : मॉनसून की देरी से पानी की किल्लत, बांधों का जलस्तर 26% गिरा।

15. असम : विधानसभा का बजट सत्र 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

16. तमिलनाडु : CM विजय ने कोल्लूर में मूकांबिका देवी मंदिर में पूजा की।

खेल

17. क्रिकेट : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का U-19 वनडे टीम में चयन। श्रीलंका दौरे के लिए टीम घोषित। IND vs ENG 2nd T20 में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया।

18. FIFA वर्ल्ड कप 2026 : मेजबान मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया।

चर्चा मे महत्वपूर्ण

19. नेपाल ने भारतीय आमों पर बैन से किया इनकार : कहा कोई बैन नहीं, नियमों के तहत आयात जारी।

20. पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन : पद्म विभूषण तीजन बाई का रायपुर AIIMS में लंबी बीमारी के बाद निधन।