1. अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट : IMD ने 12 से 17 जुलाई तक MP में अतिभारी बारिश की चेतावनी दी। रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट।
2. 3 ट्रफ लाइन एक्टिव : प्रदेश में 3 ट्रफ लाइन और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर लो प्रेशर एरिया सक्रिय। 11 से 17 जुलाई तक भारी बारिश संभव।
3. 45 जिलों में आंधी-बारिश : रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड समेत 45 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा।
4. मानसून में देरी : आमतौर पर 15 जून को आने वाला मानसून इस बार 20-22 जून तक MP में दस्तक दे सकता कहा जा रहा था फिर यह थम गया।
5. भोपाल का मौसम : अगले 4 दिन बादल और रुक-रुककर बारिश। अधिकतम तापमान 38.4°C, न्यूनतम 25.8°C ।
6. जनकल्याण शिविर : 12 से 18 जून तक हर विकासखंड और नगरीय निकाय में शिविर। मौके पर ही योजनाओं का लाभ और शिकायत निपटारा। कलेक्टर, अपर कलेक्टर मौजूद रहेंगे ।
7. शिविर में मिलने वाले लाभ.: आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी जैसी योजनाओं में छूटे लोगों का पंजीयन। CM हेल्पलाइन के लंबित मामले ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगे ।
8. विधानसभा बजट सत्र : राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू। दूषित पानी और 40 मौतों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित ।
9. नक्सलमुक्त MP : राज्यपाल ने कहा 35 साल पुरानी नक्सलवाद की समस्या खत्म। 2025 तक प्रदेश को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया ।
10. CM मोहन यादव के 2 साल के ऐलान : MP में सबसे सस्ती बिजली, 19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी, जल गंगा अभियान, गौशाला मॉडल, लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने पर विचार ।
11. सिंचाई कर में राहत : सरकार ने किसानों का 84 करोड़ रुपये ब्याज माफ किया। 31 मार्च 2026 तक मूल राशि जमा करने पर पूरी छूट। 35 लाख किसानों को लाभ
12. दालों की खरीद : रबी 2023-24 से 2025-26 तक ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की PSS के तहत खरीद को मंजूरी। Markfed नामित एजेंसी
13. CAMPA फंड : वन संरक्षण के लिए 1478.38 करोड़ में से 1038 करोड़ मंजूर। वनीकरण, नदी पुनर्जीवन, मृदा-जल संरक्षण पर खर्च
14. आंगनवाड़ी विस्तार : सक्षम आंगनवाड़ी 2.0 और धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत नए केंद्र। 2025-26 से 2028-29 तक 15.21 करोड़ खर्च
15. निकाय-पंचायत उपचुनाव : जुलाई 2026 में 3851 रिक्त पदों पर चुनाव। इसमें 1 नगर परिषद अध्यक्ष, 15 पार्षद, 3 जिला पंचायत सदस्य, 12 जनपद सदस्य, 65 सरपंच, 3200 पंच शामिल
16. मतदाता सूची पुनरीक्षण : आधार तिथि 1 जनवरी 2026। अंतिम सूची 18 जून 2026 को जारी होगी ।
17. निवेश और उद्योग : 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष मनाया। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट। MP निवेश में नंबर वन राज्यों में
18. स्वास्थ्य : 55 जिलों में 52 मेडिकल कॉलेज। इसे और बढ़ाया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा
19. ऊर्जा : पराली से ऊर्जा बनाई जा रही है। डेयरी उद्योग को अमूल-सांची के साथ बढ़ावा, नई इकाइयों को आर्थिक सहायता
20. सुरक्षा निर्देश : मानसून को देखते हुए केरवा डैम, कलियासोत, घोड़ा पछाड़ में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश। बंद खदानों और स्कूल भवनों की मरम्मत।

