jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक

1. बिजली से जुड़ी खबर

देवास से क्रेन मंगाकर 2 ट्रांसफार्मर लगाए

शहर में 20 हजार लोगों को लो वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने की दिक्कत थी। इसे ठीक करने के लिए 10-10 टन के 2 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। अभी कटौती की वजह से बाजार क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई।

3 सांदीपनि स्कूलों में 3000 बच्चे, बसें सिर्फ 14

जिले के 3 सांदीपनि स्कूलों में 3000 से ज्यादा छात्र हैं लेकिन बसें केवल 14 ही हैं। पहले 13 बसें थीं जो अब 8 रह गई हैं। करताना स्कूल में एक ही बस 2 चक्कर लगा रही है। खिरकिया और अबगांवकलां स्कूल के बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत। अभिभावकों ने अतिरिक्त बसों की मांग की है।

3. हादसा – नयागांव में ई-स्कूटी चार्जिंग के दौरान जली 

घर के बाहर चार्ज पर लगी ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

4. किसान आंदोलन 15 जुलाई से हाईवे पर चक्काजाम करेंगे किसान

भारतीय किसान संघ का मंडी में 8वें दिन भी धरना जारी। किसानों ने कहा 15 जुलाई से छोटी सड़कों के साथ हाईवे पर भी चक्काजाम होगा। मांग है MSP और अन्य मुद्दों का समाधान।

5. नगर पालिका*नाले की सफाई में 2 घंटे देरी

नपा की नाली भर जाने से 2 घंटे तक मेंटेनेंस का काम चला। स्थानीय लोगों ने समय पर सफाई न होने पर नाराजगी जताई।

- Install Android App -

6. बिजली कटौती

हरदा उपकेंद्र और ग्वाल नगर फीडर से कटौती 

गर्मी के कारण लोड बढ़ने से हरदा उपकेंद्र और ग्वाल नगर फीडर से 3-3 घंटे बिजली काटी गई। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और शाम को भी कटौती रही। कई गांवों में भी बिजली बंद रही।

7. नए कनेक्शन

नयापुरा में 5 दिन में 40 नए कनेक्शन 

उपभोक्ताओं की समस्या सुलझाने के लिए लगाए गए शिविर में 5 दिन में 40 नए बिजली कनेक्शन दिए गए। मीटर रीडिंग, नाम परिवर्तन, बिल सुधार के काम भी हुए।

8. कृषि

खरीफ फसलों के लिए बीमा शुरू

जिले में खरीफ 2026 की फसलों के लिए फसल बीमा योजना शुरू। किसान निर्धारित तारीख तक अपना बीमा करवा सकते हैं।

9.सफाई मित्र से झूमा-झटकी 

शहर की एक कॉलोनी में सफाई के दौरान महिला सफाई कर्मी से विवाद हुआ। मामला सुलझा लिया गया।