हरदा : कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता एमडी मार्कफेड अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ, उपसचिव कृषि रोहित सिसोनिया ने सोमवार को जिले की सहकारी समिति चारखेड़ा, टिमरनी की समर्थ एग्रो सीड्स एवं शुभम कियोस्क सेंटर का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं ई- टोकन प्रणाली का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण कि ई- टोकन प्रणाली एवं हाइब्रिड मोड की जानकारी ली, साथ ही किसानों से इन व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने जिले में उर्वरक की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था को ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों से सुझाव भी लिए। टिमरनी में समर्थ एग्रो सीड्स पर उपस्थित किसान रेवा शंकर दोगने ने बताया कि उर्वरक सहूलियत से मिल रहा है।
इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत अंजलि जोसेफ जोनाथन, कृषि अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

