jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

केके यदुवंशी, पत्रकार | ग्राउंड रिपोर्ट

सिवनी मालवा। नगर के देवल मोहल्ला स्थित काशी गली में शनिवार रात एक अनोखी घटना सामने आई। यहां ऋषि यादव के मकान की छत पर एक नंदी (बैल) चढ़ गया, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए स्थानीय लोग देर रात तक मशक्कत करते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नंदी किसी तरह सीढ़ियों के रास्ते मकान की छत तक पहुंच गया, लेकिन ऊपर जाने के बाद वह नीचे नहीं उतर सका। टिन की छत पर खड़े नंदी को देखकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

- Install Android App -

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल नगर पालिका प्रशासन को दी गई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक नगर पालिका का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

रात करीब 9:20 बजे तक मोहल्लेवासी सीढ़ी और अन्य साधनों की मदद से नंदी को नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। हालांकि जगह तंग होने और छत की स्थिति के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और नागरिकों के साथ मिलकर नंदी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने इस दौरान विशेष सावधानी बरती ताकि नंदी को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे।

खबर लिखे जाने तक नंदी को नीचे उतारने का प्रयास जारी था और पूरा मोहल्ला उसकी सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित नजर आया।