jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। देवल मोहल्ला स्थित काशी गली में शनिवार रात मकान की छत पर चढ़े नंदी को आखिरकार स्थानीय नागरिकों की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कई घंटों तक चले प्रयास के बाद लोगों ने सूझबूझ और सावधानी से नंदी का सफल रेस्क्यू किया।

नंदी के छत पर फंसने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए थे। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और नागरिकों के साथ मिलकर नंदी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।

- Install Android App -

लोगों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए यह सुनिश्चित किया कि नंदी को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। आखिरकार देर रात नंदी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान नगर पालिका की ओर से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिली।