jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई

ट्रेन हादसे में हुई थी मौत, परिजनों की तलाश में सोशल मीडिया तक खंगाला, पहचान न होने पर मुक्तिधाम में किया कफन-दफन

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। पगढाल रेलवे स्टेशन के पास हुए रविवार को दर्दनाक ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात व्यक्ति के लिए हरदा जीआरपी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। जब मृतक की पहचान के सारे प्रयास विफल हो गए और कोई परिजन सामने नहीं आया, तो पुलिस ने ही बेटे का फर्ज निभाते हुए पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

पुलिस के अनुसार घटना ग्राम पगढाल रेलवे स्टेशन के पास की है। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी हरदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

- Install Android App -

सोशल मीडिया पर भी चलाया अभियान

मृतक के नाम-पते और परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों से फोटो और सूचना प्रसारित की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों के न मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के मार्गदर्शन में मर्ग कायम किया गया। मर्ग की कार्रवाई प्रधान आरक्षक तुलसीराम यादव ने की। इसके बाद तय किया गया कि लावारिस समझकर शव को ऐसे ही नहीं छोड़ा जाएगा।

सिवनी मालवा के मुक्तिधाम में जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया और आरक्षक अनिरुद्ध सिंह चौहान द्वारा विधि‌ विधान से कफन-दफन कर फूल-माला अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई।