₹1.20 लाख के चांदी के आभूषण बरामद, पुलिस की तत्परता से चोरी का मामला सुलझा
टिमरनी। चौकी करताना क्षेत्र के ग्राम गोगिया में घर में रखे चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹1.20 लाख कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
ग्राम गोगिया निवासी रामविलास ओसले पिता रामगोपाल ओसले, उम्र 55 वर्ष ने चौकी करताना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर में रखी लोहे की बिस्तर पेटी में एक छोटे बैग के अंदर चांदी की एक जोड़ी पायल और कंदौरा रखा था। 21 अगस्त को देखने पर बैग सहित आभूषण गायब मिले।
रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 488/2026, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच की। पुलिस ने संदेही दुर्गाप्रसाद उर्फ दुर्गेश पिता गणेश साकल्ले, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गोगिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया चांदी का कंदौरा एवं पायल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख है, बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय टिमरनी में पेश किया गया।
👮 पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक लोकेश यादव, राजा बकोरिया, योगेश पटेल, सैनिक रूपसिंह राजपूत एवं सैनिक राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।
पुलिस की तत्परता और प्रभावी जांच के चलते चोरी की वारदात का जल्द खुलासा कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

