jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

मुलताई / हरदा। छिंदवाडा़ हाइवे पर शुक्रवार देर रात घाट पिपरिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Install Android App -

मृतक राहुल पिता सुरेश निवासी हाल (30) निवासी छीपाबड़ अपने साथी दुर्गेश मालाकार के साथ कार से छिंदवाडा़ जा रहा था। घाट पिपरिया के पास तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

आसपास के लोगों ने घायल दुर्गेश को उपचार के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।