हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम महात्मा गांधी स्कूल के पीछे स्थित बालक छात्रावास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने मंत्रोच्चार किया,मंत्रोच्चार के साथ सामाजिक लोगो ने आम,जामुन,बिल्व,नीम,बरगद सहित 51 पौधे लगाए।
संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार वर्षाकाल के प्रारंभ में सामाजिक लोगो के जन्मदिवस,विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए संगठन द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जाता है,वहीं संरक्षण का संकल्प भी लिया जाता है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी आभा अरुण तिवारी ने ट्री गार्ड सहित 31,संगठन के उपाध्यक्ष संदीप स्वामी ने 11 पौधे भेंट किए,वहीं अपने विशेष दिवस को यादगार बनाने सामाजिक बंधु अपने साथ पौधे लाए एवं उन्हें रोपित किया।पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान डीईओ डीएस रघुवंशी,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा उपस्थित रहे।पौधारोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि इस दौरान डॉ रूपल शुक्ला, पूजा
शर्मा, दीपांशु व्यास, सुकृति तिवारी, अतुल शुक्ला, शशि भूषण पंडित,शशि भूषण जोशी, अतिका शुक्ला, अन्वी ने अपने विशेष दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया।इस दौरान संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी,संयोजक नितेश बादर ,संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति
गुरु,गीता पांडे,अश्लेषा शुक्ला,शानू शर्मा,पूजा राजवैद्य,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर,आकाश तिवारी,गोपाल शुक्ला, अरुण तिवारी,शुभम वशिष्ठ सहित समाजजन उपस्थित थे।

