jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केवी फीडर

हंडिया। विद्युत वितरण कंपनी हंडिया द्वारा 33 केवी हंडिया लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण रविवार, 12 जुलाई 2026 को हंडिया क्षेत्र में पांच घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा। इस दौरान सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के चलते हंडिया से संचालित सभी 11 केवी फीडरों को बंद रखा जाएगा। इसके कारण हंडिया नगर सहित इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

- Install Android App -

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य, घरेलू एवं व्यावसायिक गतिविधियां तथा विद्युत उपकरणों से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति और तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन की अवधि में बदलाव संभव है। विभाग ने नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।