jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

गहरी नींद में सो रहे अपने पति का नाराज पत्नी ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर रस्सी से गला घोंटकर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था, इसकी वजह से बहुत परेशान रहती थी

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। मारपीट से नाराज महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद उसे रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की पूरी वारदात बेटी ने देख लिया था। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

हत्या की खौफनाक वारदात पिथौरागढ़ के कोटली पट्टी दिंगास गांव की है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात 35 वर्षीय सुनीता देवी ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। इसके बाद उसका पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

महिला ने हत्या की वजह मारपीट बताया है। कहा कि उसका पति जितेंद्र राम उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इसकी वजह से बहुत परेशान रहती थी। वहीं जब वह सो रहा था तो पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद वह तड़पने लगा तो उसकी रस्‍सी से गला घोंटकर हत्‍या कर दी।