jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें

हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

हरदा | सिराली। हरदा जिले की सिराली तहसील के ग्राम बैड़िया कला में रविवार को एक किसान के घर भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बैड़िया कला निवासी शिवदास गुर्जर पिता केबलराम गुर्जर के यहाँ अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दो भैंस, एक गाय और एक बछिया की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पशुओं के चारे के रूप में रखा करीब 20 से 25 ट्रॉली भूसा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।

- Install Android App -

इस हादसे से किसान परिवार को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। किसान ने तहसीलदार एवं पटवारी को सूचना देकर नुकसान का पंचनामा तैयार कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।