jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या...

सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। स्थानीय प्रतिभा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सिवनी मालवा निवासी सिद्धार्थ सिंह परिहार ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर आईआईटी दिल्ली में 1856वीं रैंक हासिल कर चयनित होने में सफलता प्राप्त की है।

सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर नगरपालिका में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष, रितेश जैन पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके सहित कर्मचारियों ने सिद्धार्थ को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- Install Android App -

शिक्षा और संघर्ष का सफर 

सिद्धार्थ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चाइल्ड केयर स्कूल अकादमी और नर्मदा वैली अकादमी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंदौर के एलन कोचिंग संस्थान में कोचिंग ली और घर पर ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई जारी रखी। स्थानीय कोचिंग संचालक हिमांशु रघुवंशी ने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया।

सिद्धार्थ के पिता महेंद्र सिंह परिहार नगरपालिका में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं। माता-पिता ने बचपन से ही उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

नगरवासियों और नगरपालिका पदाधिकारियों ने कहा कि सिद्धार्थ की सफलता पूरे शहर और जिले के लिए प्रेरणा और गर्व