शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिलेगा बेहतर इलाज नहीं जाना होगा जिला और तहसील में
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। शिवपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अब 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 11.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है।
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
अभी तक शिवपुर और आसपास के 30-40 गांवों के लोगों को गंभीर बीमारी में सिवनी मालवा नर्मदापुरम रेफर किया जाता था। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद यहां एक्स-रे, लैब, डिलीवरी और भर्ती की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। इससे समय पर इलाज और जान बचाने में मदद मिलेगी।
उपकरण, फर्नीचर और नई बिल्डिंग सब शामिल
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्वीकृत राशि से नई बिल्डिंग का निर्माण, आधुनिक मशीनें और जरूरी फर्नीचर खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा, “सीएम डॉ. मोहन यादव और राजेन्द्र शुक्ल ने ग्रामीण स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ होगा।”
स्वीकृति पत्र में सरकार ने कहा है कि विधायक के प्रयास और निगरानी से यह काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो। ताकि क्षेत्र की जनता को इसका पूरा फायदा मिल सके।

