jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगाया चूना

तोरवा पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। क्रिप्टोकरेंसी और बिटक्वाइन में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 18 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 4 लाख रुपये का चूना लगाया गया। पैसे ट्रांसफर कराते ही आरोपी ने फोन बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया।

कैसे फंसी बुजुर्ग महिला

तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर दुर्गा पंडाल के पास रहने वाली आशा भागचंदानी गृहिणी हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में उनकी मुलाकात जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ निवासी गौरी शंकर दिवाकर से व्यापार विहार स्थित उज्जीवन बैंक के बाहर हुई थी।

बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को क्रिप्टो निवेश का जानकार बताया। उसने कहा कि बैंक में पैसा रखने से ब्याज कम मिलता है। इसके बजाय “श्रीवर्स” नामक बिटक्वाइन कंपनी में निवेश करें। दावा किया कि सिर्फ 18 महीने में जमा रकम दोगुनी हो जाएगी।

आरोपी की बातों में आकर आशा भागचंदानी ने 27 जनवरी 2024 को उसे अपने घर बुलाया। वहां आरोपी ने खुद उनके मोबाइल से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 4 लाख रुपये अपने बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।

मुनाफे के नाम पर हाथ लगा धोखा

महिला को भरोसा था कि तय समय बाद उन्हें 8 लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन 18 महीने पूरे होने के बाद जब उन्होंने रकम मांगी तो आरोपी मुकर गया।

उसने कहा कि “जिस कंपनी में पैसा लगाया था वो बंद हो गई है। अब किसी का पैसा वापस नहीं मिलेगा।” इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

- Install Android App -

तोरवा पुलिस ने आरोपी गौरी शंकर दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के बैंक खाते और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को क्रिप्टो के नाम पर फर्जी स्क्रीनशॉट और फर्जी प्रॉफिट चार्ट भी दिखाए थे। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील: क्रिप्टो निवेश से पहले रहें सावधान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले 1 साल में क्रिप्टो और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के कई केस सामने आए हैं। ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और आम लोगों से दोस्ती कर पहले भरोसा जीतते हैं, फिर मोटे रिटर्न का लालच देकर पैसा हड़प लेते हैं।

पुलिस की लोगों से अपील

1. किसी अनजान व्यक्ति या कंपनी में निवेश से पहले RBI/SEBI से रजिस्ट्रेशन जरूर जांचें

2. “जल्दी अमीर बनने” और “गारंटी रिटर्न” वाले झांसे में न आएं

3. इंटरनेट बैंकिंग, OTP या पासवर्ड किसी से शेयर न करें

4. शक होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।