jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

गुलाम नबी ने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा

मकड़ाई समाचार जम्मू कश्मीर | जम्मू कश्मीर की राजनीति के अहम किरदार गुलाम नबी आजाद ने कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस से नाराज होकर अपना त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उनको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। वही दूसरी कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनको मनाने का प्रयास नही किया। जबकि आजाद के समर्थन में कई लोगो ने कांग्रेस छोड़ आजाद का हाथा थामा। अब गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है।
जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी ने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है। तमाम अटकलबाजियों को विराम देते हुए गुलाम नबी आजाद ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से अपना पांच दशक से अधिक पुराना नाता तोड़ दिया था। अब कांग्रेस समर्थित विचारधारा के लोगो को जम्मू कश्मीर की सियासत मे एक और नया नाम मिल गया है। वहीं मुसलमानो के लिए राजनीतिक दांव अजमाने के लिए नई पार्टी मिली जिसमें जल्द से जल्द अपनी मजबूत पैठ बनाई जा सकती है।