jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026

गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी, मेरठ और लखनऊ में भी धमाके

गोरखपुर   गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात लेडी डॉन नामक एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट सामने आते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इस ट्वीट में लखनऊ विधानसभा और मेरठ में भी बम धमाका करने की धमकी दी गई थी। पुलिस अफसरों ने एहतियातन गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग कराई। सुरक्षा को लेकर सतर्कता और ज्यादा बढ़ा दी गई है। धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात एक के बाद एक कर तीन ट्वीट किए गए। पहले में लिखा गया था कि यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगा दिया गया है। यह भी लिखा गया कि योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को। मानव बम भी है राशिद ने बम लगाए हैं। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आ गई। तभी फिर ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई। जब यह ट्वीट किए जा रहे थे उस समय सीएम गोरखपुर में ही थे लिहाजा यहां की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई थी। अफसरों ने गोरखनाथ मंदिर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया, ट्वीट सामने आने के बाद मंदिर और अन्य जगहों पर चेकिंग कराई गई। कहीं कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। यह ट्वीट किसी की शरारत है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ा जाएगा।