jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

ग्रामीण क्षेत्रो में हाथियों का आतंक ,लोगो पर हमला कर घर तोड़े ,फसले की बर्बाद, दो को मौत के घाट उतारा

मकड़ाई समाचार छत्तीसगढ़़। रायपुर के सूरजपुर जिले मे ग्रामीण क्षेत्रों में विगत एक सप्ताह से हाथियों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 8 से 10 हाथियों के दल ने एक महिला और 2 पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया है। कोरिया जिले से आए हाथियों के दल ने लोगो के घर तोड़े है और फसलों को बर्बाद किया है। सूरजपुर में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों के कारण आस पास के ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो चूका है| हाथियों के दल ने एक महिला सहित दो लोगो को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों ने बताया की पिछले 7 दिनों से हाथियों ने इलाके में आतंक मचाया हुआ है। वन विभाग के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग मनबोध अपने घर में सो रहा था। रात 12 बजे हाथियों ने उस हमला कर दिया। अचानक हाथियों के हमले से घबराए बुजुर्ग ने भागने की कोशिश की मगर हाथियों ने उसे मार दिया। दूसरी घटना पास के जनार्दनपुर की जहां एक महिला को सोते समय हाथियों ने हमला कर मार दिया। वन विभाग लगातार लोगो को सावधान रहने को कह रहा है। मृतक के परिवार को 25,000 रूपए की सहायता भी दी गई.