jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक

आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा शनिवार को ऑगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, हरदा में समापन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंट’ के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं जैसे परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई।

- Install Android App -

इस दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में ऑगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, हरदा में परियोजना शहरी महिला एवं बाल विकास, हरदा पर्यवेक्षक सुश्री भारती भल्लावी, कार्यकर्ता व सहायिकाएं, विधिक सहायता प्राधिकरण हरदा से पीएलवी श्रीमति शैफाली घावरी एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ भी मौजूद रहा।