jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित

भोपाल/सीहोर। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह गंभीर स्वास्थ्य संकट है। संस्थान के हॉस्टल में रहने वाले 40 से अधिक छात्र टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र लगातार बुखार और कमजोरी की शिकायत कर रहे थे। छात्रों की जांच भोपाल के चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ में कराई गई, जहां रिपोर्ट में 40 से ज्यादा छात्रों में टाइफाइड संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, कई अन्य छात्रों में भी बुखार के लक्षण मौजूद हैं, हालांकि उनकी रिपोर्ट फिलहाल नेगेटिव आई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में स्वच्छता और खान-पान की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है, जिसकी शिकायतें पिछले लगभग एक साल से लगातार की जा रही हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई। गंदे पानी और अस्वच्छ भोजन को इस संक्रमण की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इस पूरे मामले में अब विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और अभिभावकों ने सीहोर जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।