नगर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। बानापुरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब में कथित मिलावट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम विजय राय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शराब दुकान में मिलावट और अन्य अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
देखिए वीडियो मे
कांग्रेस ने मामले की जांच आबकारी विभाग के बजाय किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। साथ ही दुकान से शराब के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग रखी गई।
कांग्रेस ने शराब बिक्री में निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने और मांगने पर बिल नहीं दिए जाने की शिकायत करते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जांच में यदि मिलावट या अनियमितता प्रमाणित होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में ठेका नहीं दिया जाए।
इसके अलावा दुकान के स्टॉक, बिक्री, संचालन और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जांच तथा जांच पूरी होने तक नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान नगर कांग्रेस के स्वदेश शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,
हैरिसन स्वामी नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस,राजेन्द्र रघुवंशी,देवेंद्र रघुवंशी,सुशील गौर आकाश दर,मो.फारूक, मुकेश तंवर,उस्मान शाह,रिंकू रघुवंशी,योगेश तिवारीअंकित मालवीय दीपक गोस्वामी शमी उल्लाह शाह,प्रशांत गोस्वामी,देवेंद्र यदुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


