मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम चौपाल में अवैध शराब विक्रय हेतु प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को ग्राम खमगांव में अकस्मात दबिश देकर अवैध मदिरा के संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि कार्यवाही के दौरान सुगनाबाई के घर से 9 पाव प्लेन एवं 4 बियर, ममता बाई के घर से 27 पाव प्लेन, रामजीवन के घर से 18 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 10 बल्क लिटर देशी मदिरा एवं 2.6 बल्क लिटर बियर जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिए गये हैं।
ब्रेकिंग
