jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

ग्रे आयरन फाउंड्री में ग्राइंडिंग व्हील टूटने से कर्मचारी की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर | ग्रे आयरन फाउंड्री-जीआइएफ में ग्राइंडिंग व्हील टूटने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में व्हील कर टुकड़ा पहले श्रमिक के पैर में लगा| इसके बाद एक अन्य टुकड़ा सिर से टकरा गया। इस घटना में बुरी तरह से घायल श्रमिक को उपचार के लिए रवाना किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

- Install Android App -

जीआइएफ में शुक्रवार को ग्राइंडिंग व्हील के टूटने ये रघुनाथ प्रसाद नामक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई थी। इस कर्मचारी के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।

आल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फैडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्णब दास गुप्ता ने इस प्राइवेट कर्मचारी के परिवार वालों को भी नियमित कर्मचारी की तरह पूरी आर्थिक मदद एवं क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग की है। अर्नब दासगुप्ता ने बताया इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एआइडीइएफ के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सी. श्रीकुमार को दे दी गई है। मामले में निर्माणी प्रबंधन का कहना है कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गइन कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।