jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

योजनाओं के माध्यम से भाजपा आम जनता को लुभाने में लगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झाबुुआ। अभी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब छह माह का समय है लेकिन उसकी आहट अभी से ही सुनाई पड़ने लगी है। लगातार विधानसभा क्षेत्रों के दौरे किए जा रहे हैं। प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी होने लगी है। अलग-अलग प्रभार सौंपा जा रहा है।  कांग्रेस-भाजपा, एक-दूसरे से आगे निकलने का कोई मौका छोड़ने को तैयार नहीं है।कांग्रेस संगठन तो भाजपा सुशासन के माध्यम से किला फतह करने में जोर लगा रही है। हालांकि, बूथ विस्तारक अभियान चलाते हुए भाजपा भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से भाजपा आम जनता को लुभाने में लगी हुई है। हर पंचायत में योजनाओं के अधिक से अधिक फार्म भरे जा रहे हैं।

- Install Android App -

कांग्रेस नौ मई से नारी सम्मान योजना’ अपने संगठन के माध्यम से जमीन पर उतारने जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकार बनने पर डेढ़ हजार रुपये हर महिला को मिलेंगे। इसके फार्म अभी से भरवाने की योजना बना ली गई है।