jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

  साइक्लोन ‘मोचा’तूफान का असर,मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग पूर्वानुमान मुताबिक, आज गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

- Install Android App -

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की तो मेघालय, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भी हल्की बारिश के संकेत है। इस तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है, ऐसे में ओडिशा सरकार ने 18 तटीय और आस-पास के जिलों को अलर्ट कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,  साइक्लोन ‘मोचा’ इस हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा और बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी,ऐसे में कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के 8 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है, इससे 9 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तीव्र होगा इससे देश के अलग अलग राज्यों में मध्यम से  भारी बारिश होने की संभावना है।