jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू

सीहोर जिले की ओर नर्मदा के गहरे पानी से निकलकर घाट पर पहुंचा था मगर, वन विभाग ने किया कब्जे में

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।आंवलीघाट नर्मदा नदी के प्रसिद्ध आंवलीघाट तट पर सोमवार सुबह एक मगरमच्छ के निकल आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय युवक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर जिले की तरफ से यह मगरमच्छ नर्मदा के गहरे पानी से निकलकर तट के पास सूखी जमीन पर आ गया था। सुबह के समय घाट पर पहुंचे एक युवक की नजर जब इस पर पड़ी तो उसने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई। युवक ने तुरंत अन्य ग्रामीणों को बुलाया और रस्सियों की सहायता से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से बांधकर एक जगह रोक लिया, जिससे कोई जन-हानि नहीं हुई।

- Install Android App -

मगरमच्छ निकलने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते आंवलीघाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में कौतूहल के साथ-साथ दहशत का माहौल भी बना रहा।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बंधे हुए मगरमच्छ को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वाहन से रवाना हो गई।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जल्द ही सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने नर्मदा तट पर आने-जाने वाले लोगों से अपील की है कि नदी किनारे किसी भी वन्यजीव को देखने पर छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।