jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आपत्ति

हरदा। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-9 के उपचुनाव में निर्वाचित आदिवासी महिला सदस्य को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे जाने की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। वार्ड-9 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है और हालिया उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरला ऊईके ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने प्रमाणपत्र वितरण के तरीके पर आपत्ति जताते हुए इसे आदिवासी समाज की महिला और उन्हें चुनने वाले हजारों मतदाताओं का अपमान बताया।

- Install Android App -

पटेल का कहना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के मत से चुनकर आती हैं और उन्हें प्रमाणपत्र देते समय प्रशासन को गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन होना चाहिए।