jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा के मार्गदर्शन में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत मंगलवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय टिमरनी एवं द जॉनर एजुकेशन पब्लिस स्कूल हरदा में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार एवं संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, समान अवसर, आत्मनिर्भरता, सुरक्षित वातावरण तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में विद्यार्थियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के संबंध में जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को बाल विवाह की रोकथाम में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा ऐसी किसी भी स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया गया।

- Install Android App -

कार्यशाला में पॉक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत बच्चों एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा उत्पीड़न को छिपाने के बजाय इसकी सूचना देना आवश्यक है।

इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं बाल सहायता एवं संरक्षण हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि संकट की स्थिति, हिंसा, शोषण, बाल संरक्षण अथवा असुरक्षित परिस्थितियों में इन सहायता सेवाओं का उपयोग कर आवश्यक सहयोग एवं संरक्षण प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण के व्यापक उद्देश्य के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी एवं निर्णय लेने में सक्षम बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को महिलाओं के सम्मान, समानता, सुरक्षा एवं गरिमा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।