jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आलोक शर्मा

हरदा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय जनसेवक नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवाए सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना है।

हरदा जिले में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की यात्रा प्रारंभ की थी और 26 मई 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2026 को उनकी लोकसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। लगातार 25 वर्षों तक जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करना भारतीय लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण और जनहित की योजनाओं के माध्यम से व्यापक बदलाव आया है। करोड़ों गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए हैं। 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, करोड़ों परिवारों को शौचालय और स्वच्छता की सुविधा तथा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान देश में करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गई। आज भारत दुनिया की प्रमुख और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास पर भी विशेष जोर दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। गरीब, महिलाए किसान, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन आया है।

सांसद आलोक शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य आयोजित होंगे। इसी दिन शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी 71930 बूथों पर लाभार्थी परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीपक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प का प्रतीक होगा।

2 अक्टूबर को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में विकसित भारत की कल्पनाए प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों और देश के भविष्य को लेकर चित्रकलाए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

नमो सेवा ,अनकही कहानियां के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदले लोगों के जीवन की वास्तविक कहानियों को नुक्कड़ नाटक एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से गांव.गांव तक पहुंचाया जाएगा। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सम्मान भी किया जाएगा।

सांसद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी 11404 शक्ति केंद्रों में सेवा की कहानी अभियान चलाया जाएगा। सरकारी योजनाओं से जिन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, उनकी वास्तविक कहानियों को सामने लाया जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 प्रेरक कहानियों की रील तैयार की जाएगी।

- Install Android App -

7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प आयोजित होगी। पदयात्रा, साइकिल एवं बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता और आम नागरिक इसमें शामिल होंगे तथा यात्रा के समापन पर विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वडनगर से काशी तक विशेष सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी। वडनगर के हाटकेश्वर महादेव से जल लेकर काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक किया जाएगा। देशभर में प्रस्तावित 20 यात्राओं में से 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेंगी।

इसमें से एक यात्रा 20 सितंबर को प्रदेश के झाबुआ जिले में प्रवेश करके वहां धारए इंदौरए देवास से होते हुए 23 सितंबर को हरदा पहुंचेगी और यहां से छिंदवाड़ा होते हुए शहडोल, अनूपपुर होते हुए आगे जाएगी।

सांसद शर्मा ने बताया कि सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्य में योगदान दे सकता है। अभियान में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी और प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर इस अभियान का सहभागी बन सकता है।

सेवा सेतु के अंतर्गत राज्य सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्रों में सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता, स्वास्थ्य शिविर तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सेवा के रंग -राष्ट्र के संग कार्यक्रम के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर मानव रंगोली के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं ,राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत का संदेश दिया जाएगा।

सांसद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को नए भारत के लिए नए विचारों और नवाचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के समापन अवसर पर 17 अक्टूबर को सुशासन, सेवा, संवाद का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता होगी। विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को और व्यापक बनाया जाएगा। सांसद शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस अभियान की मूल भावना है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष नहीं हैं, बल्कि सेवाए सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के 25 वर्ष हैं। अब इसी सेवा भावना से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के निर्माण में सहभागी बनाना हमारा लक्ष्य है । हमारा संकल्प है सेवा से समाज मजबूत हो, सुशासन से देश मजबूत हो और जनभागीदारी से विकसित भारत का निर्माण हो।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ,प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. विशाल बघेल , प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक भूपेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा , जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत , मनीष निषोद , दीपक नेमा , जिला सोशल मीडिया संयोजक आशुतोष गोस्वामी उपस्थित रहे।