हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकरण
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया की मौजूदगी में नामकरण की पहल
हरदा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को नई पहचान देने की दिशा में नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया की उपस्थिति में शहर के 21 प्रमुख चौक-चौराहों का नामकरण किया गया।
नामकरण के माध्यम से शहर के अलग-अलग वार्डों में स्थित प्रमुख चौराहों को महापुरुषों, संतों, वीरांगनाओं, शहीदों एवं धार्मिक-आध्यात्मिक व्यक्तित्वों के नाम दिए गए हैं। इसका उद्देश्य शहर की पहचान को मजबूत करने के साथ समाज और नई पीढ़ी को इन महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित कराना भी है।
वार्डवार नामकरण की पूरी सूची
क्रमांक
वार्ड क्रमांक
नए नाम
1
वार्ड क्र. 05
मां नर्मदा चौक
2
वार्ड क्र. 19
देवी अहिल्या बाई चौक
3
वार्ड क्र. 32
महाराजा सूरजमल चौक
4
वार्ड क्र. 09
छत्रपति शिवाजी चौक
5
वार्ड क्र. 23
रानी अवंतीबाई लोधी चौक
6
वार्ड क्र. 17
भगवान श्री देवनारायण चौक
7
वार्ड क्र. 34
संत श्री गाडगे महाराज चौक
8
वार्ड क्र. 20
शहीद अमृता देवी चौक
9
वार्ड क्र. 34
रानी दुर्गावती चौक
10
वार्ड क्र. 16
संत शिरोमणि सेनजी महाराज चौक
11
वार्ड क्र. 34
शहीद भगतसिंह चौक
12
वार्ड क्र. 14
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चौक
13
वार्ड क्र. 34
वीरांगना फूली बाई चौक
14
वार्ड क्र. 17 एवं 16
संत श्री विद्यासागर महाराज चौक
15
वार्ड क्र. 34
आखा जी भाना जी चौक
16
वार्ड क्र. 20
स्वामी विवेकानंद चौक
17
वार्ड क्र. 20
श्री अजमीढ़ देव जी महाराज चौक
18
वार्ड क्र. 07
शीतला माता चौक
19
वार्ड क्र. 06
गणगौर माता चौक
20
वार्ड क्र. 03 एवं 04
केवटराज चौक
21
वार्ड क्र. 01
भीलटदेव चौक
शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बढ़ावा
नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने कहा कि शहर का विकास केवल सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सहेजना भी जरूरी है। चौक-चौराहों का नामकरण शहर की पहचान को व्यवस्थित करने के साथ नागरिकों को इन नामों के पीछे छिपे इतिहास और व्यक्तित्वों से जुड़ने का अवसर देगा।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी शहर की पहचान उसके विकास कार्यों के साथ-साथ उसकी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान से भी बनती है। चौक-चौराहों का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

