jhankar
ब्रेकिंग
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली

खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हरदा। किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने और कम बारिश के कारण मक्का का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई किसानों को महज 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिल रहा है, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 15 दिनों से ई-टोकन जनरेट नहीं हो रहे थे। किसानों की परेशानी को देखते हुए ई-टोकन प्रणाली बंद करने, खाद की पर्याप्त आपूर्ति, कालाबाजारी की जांच, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और बिजली कटौती रोकने की मांग की गई। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैंक एवं बिजली वसूली मई तक स्थगित करने की मांग रखी गई।

- Install Android App -

मोहन सांई के अनुसार, कलेक्टर ने बताया कि ई-टोकन व्यवस्था में सुधार किया गया है और 1300 मीट्रिक टन डीएपी की रैक लग चुकी है। स्टॉक पोर्टल पर दर्ज होने के बाद खाद का वितरण शुरू किया जाएगा। खाद विक्रेताओं की जानकारी भी जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक की जाएगी।

ज्ञापन सौंपते समय पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, विधायक आर.के. दोगने, अमर रोचलानी और संजय जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।