jhankar
ब्रेकिंग
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली

6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली

हरदा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर को मनाया जायेगा और इस दिन 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी जायेगी। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को मुख्य दिवस एवं छूटे हुए बच्चों को 9 अक्टूबर को मॉपअप राउंड में यह गोली खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जायेगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की ऐसी महिलाओ को, जो कि गभर्वती एवं धात्री नही है उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जावेगी।

- Install Android App -

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि कृमि होने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरूद्ध हो जाता है। यह कृमि कई कारणों से बच्चे के पेट में पहुंच सकते है, जैसे कि नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोये खाना खाने, खुले में शौच करने, साफ-सफाई न रखने से होते है और कृमि होने से खून की कमी (एनीमिया) कुपोषण,

भूख न लगना थकान और बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त आना, मल से खून आना, आदि हानिकारक प्रभाव पड़ते है। बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने से कई तरह के लाभ होते जैसे खून की कमी में सुधार आना, बेहतर पोषण स्तर में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।