jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बिजली, चपेट में आईं दो भैंस

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।ग्राम रानीपुर में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार ग्राम रानीपुर निवासी किसान शिवप्रसाद कीर पिता मंगल सिंह का खेत गांव के समीप ही है। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार सुबह अपनी दोनों भैंसों को लेकर खेत पर गया था और आम के वृक्ष की छांह में भैंसों को बांध दिया था।

दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल गरजने लगे। इसी दौरान आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे बंधी दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि किसान उस समय थोड़ी दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई।