jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा जाम, एंबुलेंस भी जाम में फंसी, जनपद सदस्य ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नगर में त्योहार के चलते सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ट्रेफिक जम रहा गांधी चौक से नर्मदा मंदिर के बीच करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, यहां तक कि एंबुलेंस तक नहीं निकल पाई।

 

- Install Android App -

जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार का कहना है कि त्योहार के दिन प्रशासन को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन मौके पर न तो पुलिस दिखाई दी और न ही ट्रैफिक पुलिस। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे, जिसके बाद काफी देर से पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर जाम खुलवाया गया।

 

मामले को लेकर जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक प्रभारी की नियुक्ति के बावजूद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों ही यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। त्योहार के दिन ऐसी स्थिति है कि एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस रही है। जाम लगता है लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आती है। यह सरासर लापरवाही है।

शहर के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।