jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग किए दो टुकड़े, जंगल में दफन कर दी लाश, ऐसे खुला राज

जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की

मकड़ाई समाचार शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या करने के बाद जंगल में सिर और धड़ अलग-अलग जगह दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवंबर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था। जहां चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसका सिर और धड़ दोनों अलग-अलग जगह दफन कर फरार हो गया था। दोनों के उस रात वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने देवलौंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

- Install Android App -

इस दौरान जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की, तब पाया कि राम किशोर ने पत्नी की हत्या कर दी है। पति राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया। राम किशोर अपनी पर चरित्र संदेह करता था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा।

इसी कारण अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान निवाड़ी जिले के ग्राम करेली से फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।