ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने के निवास पर बनाई गई कावड़ यात्रा की रूपरेखा, हरिद्वार में बड़ा हादसा : मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत डेनवर-मियामी फ्लाइट में बोइंग 737 मैक्स के पहिये में लगी आग चीन में 24 घंटे में साल भर के बराबर बारिश, हजारों लोगों का किया रेस्क्यू बीजेपी को उसी के गढ़ में हराना अहम : राहुल गांधी हरदा:  संकटमोचन हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय मास पारायण पाठ का होगा आगाज  नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे :  निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध... न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व...

चार महीने पहले लिए सात फेरे, अब साथ हुआ अंतिम संस्कार : दोनों फोन पर कर रहे थे बात, तभी अचानक……

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका

बिलासपुर। बिलासपुर के रहने वाले एक CRPF जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है घटना के वक्त दोनों फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 4 माह पहले दंपति की शादी हुई थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक, कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत CRPF 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। 4 महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है।

जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति का फोन कट गया।

तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं।