jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

चार साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, घर के सामने फेंका शव

पुलिस गांव में पूछताछ कर हत्यारों की तलाश कर रही है

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के सेलर में शुक्रवार की शाम चार साल का बालक लापता हो गया। स्वजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे का शव घर के बाहर गली में पड़ा था। उसके गले में रस्सी के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण और सीपत पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। पुलिस गांव में पूछताछ कर हत्यारों की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले मदन सुरजे किसान हैं। शुक्रवार की शाम उनका चार साल का बेटा शौर्य घर के सामने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम छह बजे स्वजन उसकी तलाश करने लगे। देर शाम तक बच्चे का कहीं पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्वजन बच्चे को गांव में तलाशते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे की लाश घर के सामने गली में ही पड़ी मिल गई। उसके गले में रस्सी के निशान हैं।

लोगों ने इसकी जानकारी सीपत पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम और एएसपी ग्रामीण रोहित झा मौके पर पहुंच गए। साथ ही डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम गांव में पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानते हुए पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घर के सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गांव में सनसनी, पुलिस के जवान कर रहे पूछताछ

शुक्रवार की शाम बच्चे के गायब होने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई थी। गांव के लोग बच्चे की रातभर तलाश कर रहे थे। इधर सुबह पांच बजे बच्चे की लाश घर के सामने ही मिल गई। इसकी सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर बच्चे की लाश मिलने से स्वजन भी सकते में आ गए।

आपसी रंजिश की आशंका

घटना के बाद पुलिस की टीम गांव में पूछताछ कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आपसी रंजिश की भी जानकारी ली जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसपी रोहित झा ने कहा कि बच्चे के हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।