jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

चार सौ वर्ष पुराना है,मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर,लोगों में आस्था का केंद्र

मकडाई समाचार जावर|इंदौर-भोपाल राजमार्ग से चार किमी दूरी पर स्थित जावर में मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर करीब चार सौ वर्ष पुराना है। जिसके चलते यह मंदिर ग्रामीणों के साथ-साथ कई दूसरे शहरों के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। यहां आने वाले कई लोगों की मनोकामना भी पूरी होती है। जिससे उनका विश्वास और श्रद्धा मां महिषासुर मर्दिनी में और भी ज्यादा हो जाती है।
 मंदिर का इतिहास

- Install Android App -

यहां कभी बियावान जंगल हुआ करता था। अंग्रेजों के शासन के समय एक बार कुछ लोग इसी जंगल में शरण लिए हुए थे। तब उन्हीं में से एक व्यक्ति को रात्रि में मां ने स्वप्न देकर कहा कि यहां से जा मत में तेरी रक्षा करूंगी। उसे यही पर गांव बसाने का आदेश दिया। कालांतर में यही जामत का अपभ्रंश जावर कहलाया। नवरात्र के समय यहां रात्रि में घुंघरूओं की आवाजे सुनाई देती है, जो आश्चर्य के साथ श्रद्धा का विषय है।
नवरात्र के समय मातारानी तीन रूप बदलती हैं
यहां नवरात्र के समय मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन, पूजा-अर्चना के लिए सूर्योदय से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सुवह से रात तक मातारानी तीन रूप बदलती हैं। सुबह बाल्यावस्था, दोपहार में प्रौढावस्था व शाम को वृद्धावस्था के दर्शन होते है। नवरात्र के दिनों में कई प्रशासनिक अधिकारी व राजनेता-मंत्री भी यहां अपनी मुरादें ले कर इस दरवार में मत्था टेकने आते हैं।यहां साल भर लोग दर्शन करने आते है। ग्राम के लोगों की तो विशेष आस्था है, लेकिन नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से आते हैं। मातारानी उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।यहां साल भर लोग दर्शन करने आते है। ग्राम के लोगों की तो विशेष आस्था है, लेकिन नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से आते हैं। मातारानी उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।