ब्रेकिंग
सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार

चीन का सोशल मीडिया पर आदेश- कट्टरवादी मुस्लिम 30 दिन में करें आत्मसमर्पण

बीजिंगः चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में कट्टरवाद से प्रभावित व बाहर के आतंकी समूहों के संपर्क में आए लोगों को 30 दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल करने का आदेश दिया  गया है। इनमें अतिवाद, अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े लोग शामिल हैं।  चीनी प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि जो न्यायिक अंग के समक्ष 30 दिन में अपने जुर्म को कबूल करेगा उनके साथ नरमी से निपटा जाएगा और इसके साथ ही उनकी सजा को भी टाला जा सकता है। शिनजियांग के हामी शहर की सरकार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह आदेश दिया है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि चीनी सरकार को बीते कुछ महीनों में कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और विदेशी सरकारों की तरफ से बड़ी संख्या में उइगर मुस्लिमों की गिरफ्तारी पर विरोध झेलना पड़ा है। शिनजियांग में रहने वाले उइगर मुस्लिमों और गैर-ईसाई समूहों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि चीन में उइगर एक अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय है। जिनका चीन के स्वशासित क्षेत्र शिनजियांग में लगातार कथित तौर पर दमन किया जा रहा है। हालांकि चीन ऐसे विरोध पर ध्यान नहीं दे रहा है। उसका कहना है कि हम अल्पसंख्यकों के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन हम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे समूहों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर रहे हैं।