jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, बीजापुर, नारायणपुर में रेड तो रायपुर समेत छह जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर में रेड, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, राजनांदगांव व कांकेर के लिए येलो और सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडगांव, बस्तर और महासमुंद जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, नारायणपुर में अति भारी वर्षा की संभावना तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार रात को हुई वर्षा के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप निकली, जिससे उमस में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, मौसम के मिजाज में दोपहर के बाद बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की उम्मीद जताई है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

टोकपाल में 11 सेमी, बीजापुर-पखांजुर-भोपालपट्टनम में 8 सेमी, उसूर-भानुप्रतापुर में 7 सेमी, दंतेवाड़ा-बस्तर में 6 सेमी वर्षा हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश में भारी वर्षा के आसार जताए हैं।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी ओडिशा तट के ऊपर है। साथ ही मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, निम्न दाब का केंद्र होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना है।

- Install Android App -

यह रहा तापमान

रायपुर 33.0 24.8

बिलासपुर 31.6 26.0

जगदलपुर 24.6 22.6

अंबिकापुर 31.8 24.2

पेंड्रा रोड 31.9 23.8

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)