jhankar
ब्रेकिंग
कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: BSP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बसपा इन चुनावों में 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है और उसका गठबंधन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से है। इस गठबंधन में जोगी की पार्टी को 55 सीटें व भाकपा को 2 सीटें क्रमश: सुकमा और दंतेवाड़ा दी गई हैं। बसपा के एकमात्र विधायक केशव प्रसाद चंद्र को जैजैपुर से एक बार फिर टिकट दिया गया है, जबकि जोगी की पुत्रवधू रिचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बचपई नवागढ़ से जोर आजमाइश करेंगे।

- Install Android App -

बसपा द्वारा जारी इस सूची के मुताबिक भिलाईगढ़ से श्याम टंडन, कसडोल से रामेश्वर कैर्वितया, सारंगढ़ से अरविंद खटकर, चंद्रपुर से गीताजंलि पटेल, कुरूद से कन्हैयालाल साहू, रायपुर पश्चिचम से भोजराम गौरखेड़े, पंडरिया से चैतराम राज, सरायपली से छबिलाल रात्रे और भिलाईनगर से दीनानाथ प्रसाद को टिकट दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 2 चरणों 12 एवं 20 नवंबर और मतों की गणना 11 दिसंबर को होगी। साल 2013 में हुए इस 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 49 सीटें, कांग्रेस ने 39 सीटें हासिल की थीं, जबकि एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय के खाते में गई थी।