jhankar
ब्रेकिंग
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

जनसुनवाई में आर्थिक सहायता पाकर रमेतीबाई हुई खुश

मकड़ाई समाचार,होशंगाबाद । जिले में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में जिला प्रशासन द्वारा न केवल  गरीबों, जरूरतमंदो की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा बल्कि उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा हैं। ऐसा ही उदाहरण मंगलवार 9 मार्च को आयोजित जनसुनवाई दिखाई दिया|जब इटारसी की रहने वाली रमेती बाई ने आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कलेक्टर  धनंजय सिंह के सम्मुख आवेदन प्रस्तुत किया,उन्होंने बताया कि उनके पति महेश बरखने मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे| उनका जुलाई 2019 में उनका निधन हो गया था। रमेती बाई ने बताया कि परिवार में उनके अलावा उनके 2 बच्चे है, परिवार का पालन पोषण करने वाला उनके अतिरिक्त और कोई भी नहीं है। पति की मृत्यु के बाद उन्हें जीवन व्यापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे बहुत परेशान है। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदिका की समस्या को सुन उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश उप संचालक सामाजिक न्याय को दिए। जिसपर आवेदिका की समस्या का मौके पर ही समाधान करते हुए संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए  की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। आर्थिक सहायता पाकर रमेती बाई बहुत खुश हुई। उन्होंने जनसुनवाई में सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।