jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्यवाही

मकड़ाई समाचार,होशंगाबाद| हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से राशन का सुचारू रूप से वितरण किया जाए। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने  सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में  सभी एसडीएम एवं संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर  जी पी माली सहित अन्य  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

मैदानी अमला पूरी सक्रियता से काम करें

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई को और अधिक जनोपयोगी एवं प्रभावी बनाएं। शिकायतों के निराकरण के लिए सभी जिला अधिकारी से लेकर विभागीय मैदानी अमला पूरी सक्रियता से काम करें। जनसुनवाई में लोगों की शिकायतों का मौके पर एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

- Install Android App -

अवैध शराब और मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें

कलेक्टर  ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन और प्रतिबंधित  हानिकारक नशीली पदार्थों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। उन्होंने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश सभी एसडीएम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिए।

निर्माण कार्यों के प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति शीघ्र भेंजे

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जनपद सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे माननीय विधायक एवं माननीय सांसद द्वारा अनुशंसित कार्यों के प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति तत्काल जिला योजना अधिकारी होशंगाबाद को भेजें, जिससे प्राप्त आवंटन का शत प्रतिशत उपयोग किया जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि सांसद / विधायक निधि के स्वीकृत कार्यों की द्वितीय किस्त के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजें  जाए l